पचपेड़ी

पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ… स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां,

उदय सिंह

बिलासपुर- पचपेड़ी क्षेत्र में अब सरकारी स्कूल भी चोरों से सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ग्राम बेल्हा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में मध्यान्ह भोजन कक्ष का ताला तोड़कर बच्चों के लिए रखा करीब 7 बोरी 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पचपेड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जलसो निवासी मनोज कुमार कुर्रे शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बेल्हा में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को शाम करीब 4:15 बजे स्कूल बंद होने के बाद वे मस्तुरी स्थित अपने वर्तमान निवास चले गए थे। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों ने उन्हें रसोई कक्ष का ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षक ने रसोई कक्ष के अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सात बोरी चावल, जिसका वजन करीब 350 किलोग्राम था, और गैस सिलेंडर गायब मिले। आशंका है कि अज्ञात चोरों ने 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे से 25 अगस्त की सुबह 5 बजे के बीच ताला तोड़कर स्कूल की रसोई में प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए। शिक्षक की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और संभावित सुरागों की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्कूलों में बच्चों के भोजन का राशन भी सुरक्षित नहीं है, तो क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है। लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...