बिलासपुर

निजात अभियान :- अवैध गाँजा और शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस और एसीसीयू ने की संयुक्त कार्रवाई

जुगनू तंबोली

कोटा – निजात अभियान के तहत इनदिनों पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की धरपकड़ कर रही है जो नशे के सामानों की बिक्री करते है, पुलिस को इस अभियान में सफलता भी मिल रही है, जिनके हाथ रोजाना कई ऐसे अपराधी लग रहे है जो अब तक कार्रवाई के अभाव में यह अवैध कारोबार संचालित करते आ रहे है।

अब जब पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाई है तो रोजाना ऐसे प्रकरण सामने आ रहे है। इस बार भी कोटा पुलिस और एसीसीयू ने 3 मामलों में कार्रवाई की है जिसमें पहले मामले में आरोपी सोनदास मेरसा पिता सौखीलाल मेरसा उम्र 26 साल निवासी लारीपारा खरगहना थाना कोटा को पकड़ा गया है,

जिसके कब्जे से 4.6 कि.ग्रा. गांजा कीमती ₹46000 को जब्त किया गया है, इसी तरह दुकालू श्रीवास पिता सुखदेव श्रीवास उम्र 48 साल निवासी बिल्लीबंद से 11 लीटर और सविता मोहले पति ओमप्रकाश मोहले उम्र 40 साल निवासी मोहंदी से 08 लीटर कुल 19 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...