बिलासपुर

सड़क हादसा :- इंजीनियरिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक को लिया अपनी चपेट में, बाइक चला रहा छात्र भी हुआ गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमे तड़के सुबह ट्रक की चपेट में आने से गुरुघासी दास यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई है। वही बाइक चला रहा छात्र बुरी तरह घायल हो गया है,

इस हादसे के बाद जीजीयू के छात्रों ने सिम्स हॉस्पिटल का घेराव कर दिया, बताया जा रहा है की मृतक युवती कुमारी शैलजा सिंह कानपुर की रहने वाली है, जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे इंजीनियरिंग छात्र शेल्फर शेट्ठी और छात्रा कुमारी

शैलजा सिंह बाइक क्रमांक CG 04 LX 1084 पर सवार होकर खाना खाने रतनपुर की ओर जा रहे थे, इसी बीच सेंदरी पुल के पास रतनपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 15 DG 5691 के चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार छात्र और छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे बाइक सवार युवती ट्रक के पहियों के नीचे दब गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक ट्रेलर की टक्कर से दूर जाकर गिर गया। जिसे गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी