बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर विधानसभा में आवाज बुलंद करने पर विधायक का जताया आभार… बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष की मांग, पत्रकारों को जल्द मिले आवास- वीरेन्द्र गहवई

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सीएम भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है, और इसे जल्द ही विधानसभा में पारित किया जाएगा। बता दें, कि बीते 2 मार्च को विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रमुख मुद्दे को बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रमुखता से सदन में उठाया था। मीडियाकर्मियों की भावनाओं का ध्यान रख पत्रकार सुरक्षा कानून को पुरजोर तरीके से विधानसभा में उठाने पर बिलासपुर प्रेस क्लब ने विधायक शैलेष पांडेय का आभार व्यक्त किया है, साथ ही बिलासपुर के पत्रकारों के लिए आवास की मांग दोहराई। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेन्द्र गहवई ने कहा, कि पत्रकारों के हितों का ध्यान रख विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा बजट की चर्चा के दौरान बीते 2 मार्च को विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। विधायक शैलेश पाण्डेय की पत्रकारों को लेकर संवेदनशीलता ने पर बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर समेत प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने विधायक शैलेष का आभार जताया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा, कि पत्रकार सुरक्षा क़ानून को मुख्यमंत्री ने इसी सत्र में पास करने की बात कही है, जो पत्रकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है। पत्रकार सुरक्षा कानून से मीडिया कर्मियों का उत्पीड़न रुकेगा, और वे अधिक उत्साह के साथ जनहित में अपना कर्तव्य निभा सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल