बिलासपुर

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बीती रात अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में….शहर से घर लौटते समय हुई दुर्घटना

उदय सिंह

बिलासपुर- बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में लिया, जिसने उपचार के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तोरवा थाना क्षेत्र में लालखदान ओवरब्रिज के पहले अग्रवाल धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन ने मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोला निवासी देवव्रत वैष्णव (रिंकू) को अपनी चपेट में ले लिया, दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें लगी,

जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने डायल 112 को फोन कर हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में कार्य करता था, जो रोजाना गाँव से शहर आना जाना करता था,

फिलहाल मामले में तोरवा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल