पचपेड़ी

मवेशी तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…..दो आरोपी सहित पिकअप जब्त

उदय सिंह

पचपेड़ी – क्षेत्र में हो रहे मवेशी तस्करी की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी, जिस पर ग्राम जोधरा से पचपेड़ी की ओर एक सफेद रंग की बोलेरो (पिकअप) क्रमांक सीजी 04 – LG 8890 में अवैध रूप से कुरता पूर्वक मवेशियों को बिना चारा पानी के कत्लखाने ले जा रहे हैं, जानकारी मिली।

ग्राम गोड़ाडीह मोड़ मेनरोड पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्दीक किया गया । उक्त पीकअप में एक वाहन चालक किशन कुमार साहू पिता सनत कुमार साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम लोहर्सी व साथ बैठे व्यक्ति नोकेश यादव पिता मनाराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी चिल्हाटी के द्वारा बोलेरो क्रमांक सीजी 04 – LG 8890 में दो नग बछड़ा तथा आठ नग गाय अवैध रूप से कुरता पूर्वक बिना चारा पानी के कत्लखाने ले जाना पाया गया ।

जिससे उक्त आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर भेज दिया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत , प्रधान आर सहेत्तर कुरे उनके टीम की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित,