बिलासपुर

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना…हवस मिटाकर पीड़िता को सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग के परिजनों ने 2 नवंबर से अपनी नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी जहां परिजनों की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की के साथ बीते कुछ महीनो से बंधवा पारा निवासी विश्वजीत सिंह ठाकुर की बातचीत चल रही थी, वह लगातार फोन में रोजाना 1 से 2 घंटे बात करते थे जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की खोजबीन शुरू की। पुलिस को पता चला की युवक ने दिनांक 02.11.2024 को फोन करके युवती को दैहानपारा बुलाया और अपने साथ अपने घर गीतांजली सिटी लेकर गया। जहां वह रात में अपने साथ रखा और पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये 2-3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद 3 नवंबर को युवती को वह मोटर सायकल मे बैठाकर बघवामंदिर के पास लाकर छोड़कर चला गया है। मामले में सरकंडा पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त मामले में प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...