क्राइमछत्तीसगढ़मस्तूरी

निजात अभियान :- अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…मस्तूरी पुलिस ने की घेराबंदी

उदय सिंह ठाकुर



मस्तूरी – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मस्तूरी पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस को 60 पाव देशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम टिकारी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के पास से एक आदमी अवैध देशी शराब अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएल 1571 में ले जा रहा है। जिसपर मस्तूरी पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी मल्हार निवासी क्रांति कुमार राय उर्फ जब्बर राय को 60 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रकाश कांत प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रॆ, आरक्षक सुखदेव मांडरे आरक्षक कृष्ण कुमार महिलांगे, रामसनेही साहू शशिकरण कुर्रे एवं संतोष पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार