बिलासपुर

न्यायधानी में चोरी के बढ़ते मामलों के बीच अवैध कबाड़ पर सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,, दो आरोपियों से लाखों के समान जब्त..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-गुरुवार को सिरगिट्टी पुलिस ने कबाड़ से भरे दो ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरसअल बिलासपुर के कबाड़ी इनदिनों काफी सक्रिय है। जो बड़े ही शातिर ढंग से अवैध कबाड़ को खपाने में लगे है। जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस समय समय कार्यवाही करती है।

इसी कड़ी में सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा न्यू बस स्टैंड में दो ट्रक अवैध कबाड़ को अवैधानिक रूप से परिवहन करने की तैयारी की जा रही है। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने आला अफसरों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश देने भेजा गया।

जहाँ घेराबंदी कर दो आरोपियों के कब्जे से गाड़ी सहित 4 लाख 10 हजार रुपए के समान को जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार तिफरा निवासी शंशाक भोषले मेटाडोर क्र. सीजी 10 आर 0323 मे लोहे , टीने का कबाड सामान 9650 कि.ग्रा और चिरमिरी निवासी विनय राय मेटाडोर क्र. सीजी 10 सी 8980 मे लोहे टीन का कबाड सामान 3980 कि.ग्रा समान के साथ रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार