मुंगेली

सब इंस्पेक्टर की नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी…नौकरी न लगने पर प्रार्थी ने दर्ज कराई शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत अधिवक्ता के बेटे को पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ शातिर ठग ने उप निरीक्षक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक अधिवक्ता से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। इधर रिजल्ट आने के बाद राम्हेपुर निवासी प्रार्थी अशोक उपाध्याय को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने लोरमी थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2021 में उप निरीक्षक पद पर निकले वैकेंसी में प्रार्थी के पुत्र विनय उपाध्याय ने फॉर्म भरा था। इसी बीच उनकी पहचान बेमेतरा ग्राम बिरगांव निवासी अनुपम गिरि गोस्वामी से हुई थी। जिसने अपनी ऊंची पहुंच बताकर प्रार्थी के पुत्र को उप निरीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहते हुए 13 लाख में दोनो के बीच सौदा तय हुआ।

जिसमे से अलग अलग किश्तों में प्रार्थी ने जनवरी 2022 से फरवरी 2023 तक आरोपी अनुपम गिरि गोस्वामी को 5 लाख रुपए दे दिए। जब उप निरीक्षक पद के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आया तब प्रार्थी के पुत्र का उसमे कम नंबर आने पर प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। जिसके बाद वह आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी तब तक अपने घर से फरार हो चुका है। जिसपर प्रार्थी ने मामले में लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला