बिलासपुर

हाइवा ने सायकल सवार को लिया चपेट में…मौके पर पहियों के नीचे दबकर हुई मौत, तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती शाम तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में एक हाइवा ने सायकल सवार ग्रामीण को पीछे से ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में लिया जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 4:30 बजे के करीब हरप्रसाद कैवर्त 50 वर्ष सायकल से बकरे बकरियों के लिए चारा लेने मानिकपुर के नहर पार में पोड़ी की ओर जा रहा था, तभी पीछे से हाइवा क्रमांक CG 10 C 6623 के चालक ने लापरवाही पूर्वक और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसे पीछे से अपनी चपेट में लिया,

जिससे मौके पर ही मृतक हरप्रसाद की हाइवा के पहियों के नीचे आने की वजह से दबकर मौत हो गई। घटना को आस पास मौजूद ग्रामीणों ने देखकर तत्काल मौके पर पहुँचे और इस घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी, साथ ही हाइवा का पीछा किया, जो हाइवा चालक कुछ दूरी पर ही हाइवा को छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला