बिलासपुर

सीआरपीएफ गेट के पास युवती की फांसी पर लटकी मिली लाश…दाई हाथ में नही है उंगलियां, शिनाख्त न हो पाने से उलझी गुत्थी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सीआरपीएफ गेट नं दो के ठीक सामने बीती रात एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। युवती की लाश बबूल पेंड़ के डगाल से चुनरी में लटकी हुई थी। वहीं लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार भरनी गांव के ही एक व्यक्ति ने बुधवार देर शाम देखा की सीआरपीएफ गेट नं दो के पास एक अज्ञात लड़की बबूल पेंड में फांसी लगा ली है। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगो को दी। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।

वहीं अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सकरी पुलिस मृतिका के परिजन की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है अज्ञात लड़की का उम्र करीब22 से 23 साल है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा लम्बा, कद करीब 05 फीट 02 इंच, है। साथ ही उसके दाहिने हाथ में अंगुलिया नहीं है और नीले रंग की प्रिंटदार सलवार सूट के साथ उसकी फंदे में लटकी लाश पुलिस को मिली है। फिलहाल युवती के मौत की वजह पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से...