दंतेवाड़ा

एक ही प्रेमिका के चक्कर में पड़ गए दो दोस्त…सच्ची मोहब्बत का दावा कर भीड़ गए आपस में, एक ने उतारा दूसरे को मौत के घाट

रमेश राजपूत

दंतेवाड़ा – एक लड़की के प्यार में पागल युवक ने अपने ही दोस्त के खून से अपने हांथ रंग डाले, ये पूरा मामला दंतेवाड़ा का है जिसमे एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी । दरअसल, इस हत्या के पीछे का कारण दोनों दोस्तों का एक ही लड़की से प्यार करना था । वही गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच लड़की से बात करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की युवक कुर्बान ने साहिल पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट ही उतार दिया। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। तो दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। इस विवाद का अंत एक की मौत से हो गया।पूरे मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का काम करते थे।बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे। दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, और मारपीट भी हुई।

हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया था।कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।आस-पास के लोगों ने घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...