बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की सट्टा बाज़ार पर जमी है नज़र, फिर पकड़े गए आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को शहर के दो अलग अलग हिस्सों में आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहा आईपीएल मैच में सट्टा को लेकर कार्रवाई करते हुए एक सटोरिया को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 5 हजार नगदी रकम, मोबाइल और हजारों रुपए का हिसाब किताब मिला है। दरसअल सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेंद्र नगर चौक, गुडलक सेलून के पास एक व्यक्ति द्वारा आईपीएल 20-20 मैच कोलकाता नाइट राइडर और आरसीबी के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच पर रूपए पैसे का जीत का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है, तथा सट्टा लिख रहा है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ अमन विहार चड्डा बाड़ी निवासी मुकेश श्रीवास को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। मौके पर आरोपी के कब्जे से नगदी 5 हजार रुपए, एम मोबाइल बरामद की है। वही दूसरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहा इलेक्ट्रीकल दुकान आड़ में सट्टा खिलाने वाले सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की खमतराई रोड स्थित भवानी इलेक्ट्रीकल दुकान के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल ऐप लूडो किंग, अंदर बाहर, में रूपये पैसों का दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

जहाँ शर्मा विहार निवासी रामकृष्ण दुबे की भवानी इलेक्ट्रीकल का संचालक था। जो दुकानअंदर बैठकर आईपीएल के विभिन्न मैंचो और मोबाईल ऐप कैसिनो बेटगेम, 32 कार्ड्स, अंदर – बाहर, तीन पत्ती, लूडो किंग के माध्यम से ऑनलॉईन सट्टा खिला रहा था। जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। वही आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाईल और नगदी रकम 2000 बरामद की है, दोनो ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...