रतनपुर

लापता कोचिंग छात्रा की खूंटाघाट डेम में तैरती मिली लाश, शिनाख्त के बाद मौत के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रविवार को रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाघाट डैम में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9:00 बजे खुटाघाट डेम पर एक युवती की डेड बॉडी तैरती हुई दिखी जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत ही रतनपुर पुलिस को दी,

जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती के शिनाख्त करने की प्रक्रिया शुरू की इसी बीच उन्हें पता चला कि बिलासपुर निवासी 23 वर्ष युवती का नाम प्रीति भारद्वाज है जो 6 अप्रैल शाम से लापता है। तब से जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे इसी बीच उन्हें उस की डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति भारद्वाज मूल रूप से अकलतरा की रहने वाली है जो बिलासपुर में रहकर कोचिंग कर रही थी वह बीते दिनों से काफी परेशान चल रही थी इसी बीच 6 अप्रैल शाम को युवती ने अपने घर वालों के मोबाइल पर एक मैसेज कर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था और तभी से वह गायब हो गई।

जिसकी शिकायत परिजनों ने स्थानीय पुलिस से की थी। जिसका लास्ट लोकेशन रतनपुर में ट्रेस हुआ था। जिसकी खोजबीन करने परिजन और पुलिस पूर्व में रतनपुर आए थे। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। इधर रविवार को डेम में उसकी तैरती लाश मिली। हालाकि युवती के मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जो पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगा की युवती बिलासपुर से रतनपुर कैसे आई। उसकी मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या..?

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज