जांजगीर चाँपा

दो नकली नोटो के सौदागर चढ़े पामगढ़ पुलिस के हत्थे, 172500/- रुपए के नकली नोट बरामद, घर में नकली नोट बनाकर खपाते थे बाजारों में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले की पुलिस ने नकली नोट के दो सौदागरों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में 500 -500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है, जहाँ रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी मिला जिससे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14000/- रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा मोटर सायकल सीजी 11ए एच 5861 को जप्त कर पूछताछ कर कथन लिया गया जो अपने साथी रामसागर बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के साथ मिलकर अपने अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाना बताये।

प्रकरण में आरोपी वृंदा उर्फ संजू के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 124500 रुपए तथा अन्य आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट कीमती 48000 रुपए कुल जुमला 345 नकली नोट कीमती 172500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा घटना में उपयोग किये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एएच 5861,मोबाइल विवो कंपनी को विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि.रामदुलार साहू, सुनील टैगोर,आरक्षक शिवराय सागर,विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर,अनुज खरे,श्याम ओगरे, म. सै.आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार,