बिलासपुर

6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार, संबलपुर, झारसुगुड़ा और बिलासपुर में किराया के रूम में डम्प करते थे गांजा और करते थे लोकल सप्लाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में पुलिस को एक और सफलता मिली है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की बिलासपुर मे लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले ज्यादातर लोग जेल में हैं या अवैध कार्य बंद कर चुके हैं। इसलिए बाहरी राज्य के व्यक्ति शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, खरीदी, बिक्री के लिए कमरा किराया लेकर रह रहे हैं सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना तारबाहर,ACCU और RPF/CIB (DW) की टीम को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर पार्शल गेट के पास स्तिथ साईं मंदिर (तारबाहर) के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले जो आदिल खान पीता अफजल खान गणेश नगर व्यक्ति के घर पर किराए से रह रहे थे । आदिल खान के घर को आजाद आलम उत्तर प्रदेश ने किराया पर लिया था। जहाँ राजु कुमार पिता गोपीचन्द शाह, उम्र 28 वर्ष, सा.गौखुला, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार, अमित कुमार पिता अनिल प्रसाद लोनिया, उम्र 22 वर्ष, जयसिंगपुर बिहार, संजय पटेल पिता सतेन्द्र पटेल, उम्र 19 वर्ष, ग्राम बरदेही, बिहार तीनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताए,जिनके कब्जे से 6 किलोग्राम गाँजा जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, आ. मुरली भार्गव ACCU निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव RPF/CIB (DW) बिलासपुर टीम निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर उप निरी ए के बिन्द आरक्षक नीरज कुमार शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम...