बिलासपुर

वृद्ध महिला से 9 लाख की ठगी करने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ़्तार,, यूनो ऐप के माध्यम से दिया था घटना को अंजाम..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से लाखों की रकम हजम करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के महीनो बाद आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाली प्रार्थिया कुसुम पवार बैंक खाता नेहरू चौक स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। जहां उनकी पेंशन की राशि भी आती है। जिनके खाते से 9 लाख की रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रार्थिया ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। इसी बीच पता चला की बुजुर्ग महिला के बैक खाते में जो मोबाइल नंबर था। वो उसकी बेटी का था। बेटी की मौत हो जाने के बाद बैंक से लिंक मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं होने के कारण बंद हो गया था। वही उक्त नंबर बैंक खाते में लिंक था। उक्त नंबर इंदौर निवासी कुशल खत्री को मिला। जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने यूनो ऐप के माध्यम से महिला के खाते से 9 लाख रुपए ऐंठ लिए। इधर घटना के बाद से स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच साइबर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली। जहां दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है। की आरोपी आदतन नशेड़ी है। जिसने महिला से ठगे हुए रकम को नशे में खर्च करने की जानकारी दी है। वही इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस अपनी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...