बिलासपुर

भव्य विदाई के बाद ज्वाइन करते ही इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड…गाजे बाजे के साथ विदाई का हुआ था वीडियो वायरल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पदस्थ पूर्व थाना प्रभारी का ट्रांसफर बिलासपुर होने के बाद पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर साहब को धूम धाम से विदाई दी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद खबर आ रही है की जिले के आईजी ने वर्दी पहनकर रोड-शो करवाने वाले इंस्पेक्टर सुरेन्द्र स्वर्णकार को सस्पेंड कर दिया है। उधर गाजे बाजे के साथ साहब की विदाई हुई और इधर बिलासपुर पहुंचते ही आईजी बद्रीनारायण मीणा ने उन्हें सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है।

टीआई साहब के विदाई की खबरें वीडियो के साथ वायरल हुई थी, जिसके बाद सुरेन्द्र स्वर्णकार को अनुशासनहीनता के चलते लाइन अटैच कर दिया गया है।बता दें जिस गाड़ी में टी आई को विदाई दी जा रही थी वो दूल्हे की गाड़ी की तरह फूल माला से सजाई गई थी,जिसके आगे पीछे वर्दी पहने पुलिसकर्मी नज़र आ रहे थे।वही टीआई साहब का गाजे बाजे के साथ विदाई का वीडियो वायरल होने के बाद आईजी ने बड़ी कार्यवाही की है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...