सक्ती

पत्नी के पानी नही देने से नाराज पति ने फावड़ा से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट….मामूली वजह से पूरा परिवार हुआ तबाह

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी कि उसने जब अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा तो पत्नी ने पानी देने से इंकार कर दिया। इस मामूली वजह से हुई इस घटना से पूरा परिवार तबाह हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 23.06.2024 की दोपहर ग्राम चिखली निवासी चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेबलाल भारद्वाज उम्र 32 वर्ष ने अपनी पत्नी संतरा बाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया, घटना की सूचना आरोपी के पिता साहेबलाल ने प्रार्थी को दी और प्रार्थी अमर सिंह चौहान ने पुलिस को दी। जिसमें उसने बताया कि आरोपी पति ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है और फरार हो गया है। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरोपी चन्द्रशेखर भारद्वाज पिता साहेब लाल भारद्वाज उम्र 32 वर्ष निवासी चिखली थाना मालखरौदा, जिला सक्ती को चंद घंटे में पुलिस टीम के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की दिनाक 23.06.2024 दोपहर करीबन 02:00 बजे अपनी पत्नी संतरा बाई से पानी मांग रहा था। जो पानी नहीं देने पर गुस्से में आकर घर में रखे रापा से संतरा बाई के उपर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया। मामले में आरोपी चंद्रशेखर भारद्वाज से फावडा को जप्त कर आरोपी को 23.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी.पी. कवर, सउनि राधेश्याम राठौर, हरनारायण ताम्रकर (थाना जैजैपुर), प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, अश्वनी जायसवाल आरक्षक सेतराम पटेल, नान्ही यादव, अजय खैरवार, शिवगोपाल रात्रे, सहदेव यादव, गोपाला भैना का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...