दुर्ग

तालाब में तैरती मिली पुलिस आरक्षक की लाश…एसपी ऑफिस में था पदस्थ, पास मिले आईडी कार्ड से हुई पहचान

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में एक आरक्षक की तालाब में लाश मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत के पीछे हत्या या कोई अन्य कारण है इसकी जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में किसी ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था।आरक्षक की मौत कैसे हुई? उसका शव तालाब में कैसे आया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।साथ ही उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या करके तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। इस तरह एक जवान की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग हत्या की बात कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये खुदकुशी या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी साफ जवाब नहीं दे रही है

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...