धमतरी

अंतर्राज्जीय मानव तस्करी गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,  लड़कियों को काम के बहाने ले जाकर कराते थे जबरिया शादी

रमेश राजपूत

धमतरी – पुलिस ने लड़की को काम के बहाने ले जाकर जबरिया सौदा कर शादी कराने के मामले में गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाना सिहावा क्षेत्रातंर्गत 21 वर्षीय गुमशुदा को राजगढ़ म०प्र० में बरामद कर पुछताछ करने पर लड़की को रायपुर में डेकोरेशन व मैनेजर का काम दिलाने के बहाने से दूसरे प्रांत मध्यप्रदेश ले जाकर सौदा कर डरा धमका कर जबरन शादी करवाना पाये जाने पर थाना सिहावा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा बच्चों एवं महिलाओं पर घटित अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी मंयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर आरोपी, सुभाष वर्मा पिता प्रेमनारायण वर्मा उम्र 22 वर्ष, अनिल वर्मा पिता जगन्नाथ वर्मा उम्र 26 वर्ष , प्रेमनारायण पिता मांगीलाल वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी दराना थाना लीमा चौहान जिला राजगढ़ म०प्र० की तलाश कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी उनमें चिंताराम कोर्राम पिता सुखराम कोर्राम उम्र 23 वर्ष साकीन गढ़ियापारा भीतररास थाना सिहावा, शंकर मोगराज पिता रामस्वामी मोंगराज उम्र 68 वर्ष सुकनाभाठा थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर (उड़िसा) हाल बीएसी कालोनी ब्लाक नंबर 10 क्वाटर नंबर 01 भाटागांव रायपुर, विमला मोगराज पति शंकर मोंगराज उम्र 65 वर्ष सुकनामाता थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर (उडिसा) हाल बीएसी कालोनी ब्लाक नंबर 10 क्वाटर नंबर 101 भाटागांव रायपुर, सुरेश उर्फ बबलू दशहरे पिता जगदीश दशहरे उम्र 39 वर्ष साकीन चिखली थाना बहेला जिला बालाघाट, को थाना सिहावा के अपराध क्रमांक 30/ 2023 धारा 363, 370 (3), 370 (4) 34 भादवि० के प्रकरण में दिनांक 05.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि० पुष्पानंद ध्रुव, जी०एस०राजपुत, प्रआर० दीनू मारकडेय,आर० सुरेन्द्र डड़सेना, मनोज बंजारे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी