बिलासपुर

सुने मकान के जाली को काटकर लाखों की चोरी, एक दिन भी ताला लगाना पड़ रहा मकान मालिको को भारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 बजरंग नगर में राकेश पात्रे का निवासी है, जो बीते 9 जनवरी को परिवार सहित बाहर गए थे, 10 जनवरी की रात जब वह लौटे तो घर के आर्च में लगी जाली कटी हुई थी, वही जब ताला खोलकर अंदर देखा तो पाया आलमारी खुली हुई है और सामान बिखरे हुए है।

जब सब सामान की जांच की गई तो पता चला सूने मकान में कोई अज्ञात व्यक्ति दरवाजे के ऊपर बने आर्च की जाली को काटकर अलमारी से नकदी 20,000 रूपये सोने का लाकेट 6 ग्रा., 07 नग सोने की फूल्ली छोटी-छोटी सोने की अंगूठी 02 नग 8 ग्रा. सोने का हार 12 ग्रा. सोने का टॉप्स 8 ग्रा. और चांदी का पायल 30 तोला,और चांदी का पायल 8 तोला कुल कीमती 95,000 के करीबन चोरी कर लिया है।

मामले में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...