पचपेड़ी

ब्रांडेड मोबाइल, लैपटॉप सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी का मामला…शिकायत पर आरोपी पहुँचा सलाखों के पीछे

उदय सिंह

पचपेड़ी- सस्ते दामों में ब्रांडेड मोबाइल और लैपटॉप दिलाने का झांसा देकर कॉलेज कर्मी के साथ ठगी करने वाले आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा निवासी आरोपी हरिओम सिंह का कॉलेज आना जाना था। जहां उसकी पहचान कॉलेज के कर्मचारी रजनीकांत पाटले से हुई। जिसे आरोपी ने ऑनलाइन सस्ते दाम पर लैपटॉप और ई फोन दिलाने का झांसा दिया और बताया कि उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसके माध्यम से डिस्काउंट में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट उपलब्ध हो जाते हैं जब प्रार्थी रजनीकांत पाटले ने जब उनके माध्यम से प्रोडक्ट लेने की इच्छा जाहिर की तो आरोपी ने शातिर ढंग से उसके साथ 98 हजार रूपए में सौदा पक्का किया। जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपी को 50 हजार दे दिया।

लेकिन पैसा मिलने के बाद आरोपी प्रार्थी को किए वादे से मुकर गया। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई। जहां पचपेड़ी पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी इसी बीच पुलिस को पता चल की आरोपी बिलासपुर में है। आरोपी को टीवीएस शोरुम बिलासपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। वही बुधवार को पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...