जांजगीर चाँपा

धान की रखवाली कर रही महिला से इज्ज़त लूटने की नियत से छेड़छाड़…पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में की त्वरित कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में अपने घर के आंगन में धान की रखवाली करने सोई महिला की इज्ज़त लूटनी की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सास के साथ धान की रखवाली करने आंगन में सोयी थी की रात्रि करीबन 11:30 बजे हरिराम केंवट पीछे से बुरी नियत से आकर महिला के साथ सो गया और छेड़छाड़ करने लगा, जिस पर पीड़िता चिल्लाई तो वह भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध दर्ज कर आरोपी हरिराम केवट निवासी कल्याणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी उप निरी.लालन पटेल, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक अजय भानू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...