कोरबा

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कांस्टेबल की मौत…बीती रात दोस्त के घर सोया था आज मिली लाश

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में बालको क्षेत्र में कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई,। जवान का नाम क्रांति सिंह बताया जा रहा है। जो पुलिस लाइन में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक वो पिछली रात को ITI चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था। वहीं, उसकी संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।बता दें कि आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। इधर लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है। और मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ-साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। आरक्षक की मौत प्राकृतिक है या संदिग्ध? इस मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. आरक्षक न्यायालय का काम देखता था।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...