बिलासपुर

वीवीआईपी दौरे के बीच बस्तर में नक्सलियों ने मचाया हड़कंप…. 2 हाइवा को किया आग के हवाले,

रमेश राजपूत

बीजापुर – बस्तर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बीच नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने बीजापुर के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना के बाद स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। दरअसल, यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है। बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी के दौरे के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। यह उत्पात नक्‍सलियों ने गंगालूर मार्ग में मचाया है। गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगी दो टिप्पर को नक्‍सलियों ने आग लगा दी। ये घटना पदेड़ा गांव के पास की है। नक्‍सलियों ने दोपहर के लगभग 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया है, घटना बीजापुर थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी, दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह जल गये है। चालक, परिचालक सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों टिप्पर वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की बताई गई है। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। टीआई ने बताया कि मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार... अवैध रेत कारोबार की रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या... तखतपुर:- बेलसरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा...बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ...