जांजगीर चाँपा

तालाब में मछली पकड़ने का आरोप लगाकर बेरहमी से मारपीट… पीड़ित की हुई मौत, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत में तालाब में मछली पकड़ने का आरोप लगाकर 4 लोगों ने पीट पीटकर एक व्यक्ति की जान ले ली मामले में पुलिस ने जांच के बाद 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात में रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी निवासी महंत अपने दोस्त अशोक कुमार सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं किरण सूर्यवंशी के साथ गांव के मल्ला तालाब के तरफ गये थे। इसी समय संतोष कुमार यादव, आकाश यादव, प्रकाश यादव एवं विकास यादव सभी निवासी ग्राम महंत एक राय होकर लाठी डंडा से तालाब में मछली मारने आये हो कहते हुये रामेश्वर सूर्यवंशी एवं उसके दोस्तों को गाली-गलौच कर दौड़ाकर मारपीट करने लगे। जिससे रामेश्वर सूर्यवंशी गिर गया एवं इसके अन्य साथी मौके से भाग गये। रामेश्वर सूर्यवंशी को सभी आरोपी एक साथ मिलकर लाठी एवं डंडा से मारपीट किये जिससे रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, गवाहों का कथन, शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम कराया गया। मर्ग जांच पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 125 / 23 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी संतोष यादव उर्फ भेदो उम्र 47 वर्ष, आकाश यादव उम्र 25 वर्ष, प्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष एवं विकास यादव उम्र 19 वर्ष सभी निवासी महंत को 13 अप्रैल 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उनि बद्री प्रसाद तिवारी, सउनि हीरालाल एक्का, बलवंत धृतलहरे, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, म.प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, आर. रामदेव साहू, दिलीप कश्यप, शिवमोला कश्यप एवं कुलदीप खुंटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR