बिलासपुर

पहचान का फायदा उठाकर मांग ली कार, बीत गए 4 माह …पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अमानत में खयानत का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ हनुमान मंदिर के एक पंडित की कार को आरोपी द्वारा लेकर वापस नही किया जा रहा है। जहाँ घटना के चार माह बाद प्रार्थी ने न्याय की गुहार सरकंडा पुलिस से लगाई है। सरकंडा थाना क्षेत्र निवासी रामकृष्ण त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पुराना बस स्टेण्ड में हनुमान मंदिर में पूजा पाठ का काम करते है। कुछ वर्ष पूर्व उन्होने किसी तरह बैंक लोन लेकर एक कार खरीदी थी। उन्होने बताया कि उनकी कार क्रमांक सी जी 10- ए डबलू 2085 ऑल्टो को उनके जान पहचान राजकिशोर नगर निवासी संदीप पाटनवार नाम के व्यक्ति ने निजी काम के लिए उनसे मांगा था। जिस पर 19/12/2022 को प्रार्थी ने आरोपी को वसंत विहार कॉलोनी गेट के पास आरोपी को अपनी कार दे दी थी। जिसके बाद आरोपी तो कुछ दिनो तक काम में फंसे होने का बहाना बनाकर प्रार्थी को कार को वापस नहीं किया। उसके बाद वह अपने घर से ही गायब हो गया। यही नहीं फोन के माध्यम से आरोपी प्रार्थी को लगातार गुमराह करता रहा। पर आखिरकार प्रार्थी के सब्र का बांध टूटा और प्रार्थी ने घटना के चार माह बाद आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,