प्रयागराज उत्तरप्रदेश

VIDEO:बिग ब्रेकिंग :- उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हुई हत्या, प्रयागराज मेडिकल कालेज के पास हुई फायरिंग… मौके पर दोनों की मौत

रमेश राजपूत

प्रयागराज – देश में चर्चित उत्तरप्रदेश के गैंगस्टर और बाहुबली नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की आज शाम प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जब पुलिस दोनों को रूटीन मेडिकल जांच के लिए लेकर जा रही थी तभी 3 युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही थी, तभी मीडिया कर्मी उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच मीडिया कर्मी बनकर पहुँचे तीन युवकों ने बंदूक निकालकर गोली मार दी।

3 युवक पुलिस की गिरफ्त में…

मामले में पुलिस ने 3 युवकों को अपने कब्जे में लिया है, जिन्होंने फायरिंग करते हुए अतीक और अशरफ को मौत के घाट उतारा तो मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन तीनो युवकों ने भागने की कोशिश नही की और पुलिस को सरेंडर कर दिया, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस मौके से रवाना हो गई।

लाइव मर्डर वीडियो

अतीक और अशरफ की मौत मीडिया के कैमरों में लाइव रिकार्ड हो गई, दरअसल जब मीडिया उनसे लाइव इंटरव्यू लेने की कोशिश कर रही थी तभी तीनो युवको ने गोली चला दी, जहां पूरी घटना मीडिया के कैमरों में कैद हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO पचपेड़ी: तहसीलदार और पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट… चले ईंट-पत्थर, कई घायल लग्जरी कार में घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार...7 महिलाओं सहित 8 आरोपी पकड़... ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़... 9 लाख कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई टांका और ब्लेड नामक आरोपियों का आतंक...पानी पाऊच नही लाने पर युवक से मारपीट, धारदार हथियार से वार, टोनही कहकर मारपीट और प्रताड़ना.... मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आखिर कब टूटेगा अंधविश्वास? खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की दो दुकाने सील..कालाबाजारी पर कार्रवाई कर चेतावनी, अवैध रेत खनन के दौरान मिट्टी धंसने से दबकर हुई थी नाबालिग की मौत... गढ़वट में ट्रेक्टर पलटने की कहानी... शराब को लेकर विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, खारुन नदी किनारे मिली लाश तखतपुर में 17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत... किसान पर टूटा दुखों का पहाड़ 3 नकाबपोश आरोपियों ने घर में घुसकर युवक को मारा चाकू....लूटपाट की नीयत से हमले की आशंका,