रतनपुर

सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हादसा….मिट्टी धंसने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ा महादेव मंदिर के पास रविवार को सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक की जोड़ाई के समय गड्ढे में अचानक मिट्टी का मलबा गिर गया, जिससे अंदर काम कर रहे एक राजमिस्त्री और महिला श्रमिक मिट्टी में दब गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी ठेकेदार दीनदयाल निषाद ने मंदिर के पास स्थित एक घर में सेप्टिक टैंक निर्माण का ठेका लिया था। रविवार दोपहर करीब दो बजे राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी और एक महिला श्रमिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार धंस गई और भारी मात्रा में मिट्टी नीचे गिर पड़ी।

मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ठेकेदार के साथ मिलकर मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला श्रमिक को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी की हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल राजमिस्त्री का सिम्स में इलाज जारी है। घटना ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...