कोटा

जान से मारने की कोशिश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… मामूली विवाद के बाद बेरहमी से किया था हमला,

रमेश राजपूत

कोटा – ग्राम टांडा में कुर्मी समाज की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ग्राम धवइहा बेलपान व अन्य आसपास के गांव वाले बैठक में आए थे। बैठक समाप्ति के बाद धवईहा के हरिशंकर कश्यप व उसके साथी गाली देते हुए जा रहे थे, गाली गलौज सुनकर दीपक कौशिक द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा दीपक कौशिक का कॉलर पकड़कर झूमा झटकी करने लगे, झूमा झटकी को देखकर अमृत कुमार श्रीवास, अमित कुमार श्रीवास के द्वारा बीच -बचाओ करने पर आरोपियों द्वारा आवेश में आकर

धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया। मारपीट से अमृत कुमार श्रीवास एवं अमित कुमार श्रीवास के पसली, पीठ, हाथ एवं उंगली में गंभीर चोट लगी है। आरोपियों द्वारा अमृत कुमार श्रीवास की मोटरसाइकिल HF DELUXE CG 10 BG 8391 को पैरा डालकर आग लगा दिया गया।

जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज कुमार, हरिशंकर कश्यप को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही किया जा रहा है तथा मामले के मुख्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल...