बिलासपुर

2 अलग अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक बेंच रहा था खुलेआम गाँजा तो 2 निकले चोर, सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बढ़ते क्राइम के ग्राफ के बीच स्थानीय पुलिस अपराधियों पर अपना शिकंजा कसने लगी है। इसी कड़ी में दो अलग अलग मामलों में स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक गांजा तस्कर तो दो चोर शामिल है। जिसे तोरवा और सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति बापू नगर आरपीएफ कालोनी रोड के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ बंधवापारा निवासी बजरंग गोड़ मौजुद था। जिसके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

इसी तरह सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली की गणेशनगर चुचुहियापारा निवासी संदेही दीपक बघेल उर्फ सिब्बू और नितिन गेंदले द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर पूछताछ की तो उन्होने संजय खाण्डे के घर में 28 मार्च को चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। वही पुलिस को आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक लोहे का राड, एक टूटा हुआ ताला, 05 नग सोने का छोटा फल, चांदी का पायल बरामद किया है। जिसे जब्त कर दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...