बिलासपुर

VIDEO: कार में स्टंटबाजी करने वाले फिर आये ट्रैफिक पुलिस की रेंज में…लगातार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर की जा रही कार्रवाई, काटा गया 7000 रुपए का चालान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रैफिक पुलिस जिले में लगातार ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है, इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम नियमों को तोड़कर अपनी हरकतों से अपनी जान के साथ साथ ही दूसरों की जान को जोखिम में डालने से पीछे नही हटते ऐसे ही स्टंटबाजी करने वाले कार सवारों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत रोड सरकंडा में कार में स्टंट करते युवक के वीडियो के मामले में कार्यवाही करते (यातायात) उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि- सरकंडा सीपत रोड मार्ग पर कार क्रमांक सी0जेड0-10-6945 कार पर स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो प्राप्त होने पर आदेशानुसार तत्काल संज्ञान लेते हुए,

नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाकर कार मालिक कमलेश्वर सिंह, गार्डन सिटी मोपका को यातायात थाने में वाहन सहित तलब कर वाहन प्रपत्रों की जांच कर मोटर वीकल्स एक्ट की धारा-189, 03/181, 05/180 के अन्तर्गत रु0 7,000/- चलान काट गया है, गौरतलब है कि एक दिन पूर्व भी, कोटा-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने पर भी मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के अंतर्गत 10,000 का चालान काटा गया था। यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन शहर का भ्रमण कर ऐसे कार एवं मोटरसाइकिल में स्टंट करने वाले एवं बुलेट सहित अन्य वाहन पर कर्कश हार्न, एवं बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों को भी रोककर कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...