बिलासपुर

दो महीनों का नही मिला राशन…मस्तूरी क्षेत्र के हितग्राहियों ने कलेक्टर से की शिकायत, जनदर्शन में 90 से अधिक आवेदनो की हुई सुनवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज राशन कार्ड, आवास, रोजगार, पानी की समस्याओं आदि से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनगंवा के निवासियों ने राशन कार्ड से चावल नहीं मिलने की शिकायत करते हुए ग्राम के समस्त ग्रामीणों को माह अप्रैल माह का राशन नहीं दिया जा रहा है।

पूर्व में दुकान केे संचालक समूह द्वारा चावल का गबन किया गया था, जिसके बाद बर्खास्त किया गया था, लेकिन पुनः इसे बहाल कर संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांगी की। कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत पेण्डारी में राशन दुकान में अनियमितता की शिकायत करते हुए दुकान की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले की जांच हेतु खाद्य विभाग को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत कछार के सरपंच त्रिवेणी मरकाम ने गांव में शासकीय भूमि पर असामाजिक तत्वों के द्वारा रात में रेत एवं मिटटी का अवैध उत्खनन की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले में खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत दर्रीघाट की सरपंच पवन बाई ने अरपा नदी में निर्मित पुराने पुल की मरम्मत की मांग करते हुए बताया कि इस पुल से लगभग दस पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं व्यवसायियों द्वारा आवागमन किया जाता है। आवागमन के समय दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। बढ़ते गर्मी के कारण गांव में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम ओछिनापारा के ग्रामीणों ने निस्तारी हेतु तालाब को भरने के लिए लिप्ट एरीगेशन पंप हाउस को प्रारंभ करने की मांग की। इस मामले को टीएल में लेते हुए सिंचाई विभाग को कार्यवाही के लिए कहा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत निरतु के ग्रामीणों ने भी पानी की समस्या की जानकारी देते हुए गांव में नल योजना के तहत् पाईप लाईन बिछाने की मांग की। इस मामले को भी टीएल में लेते हुए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। तखतपुर के ग्राम मुरू निवासी रूद्र कुमारी पाण्डेय ने अपने पुत्रियों के नाम पर नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन देने के बाद भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। कलेक्टर ने श्रम विभाग को उनके आवेदन पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम लमेर निवासी मोहन ध्रुव ने गौ पालन हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर द्वारा उनके आवेदन को सीईओ जिला पंचायत को कार्यवाही हेतु भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...