बिलासपुर

नाबालिग को भगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला….कोनी पुलिस ने बालिका को बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र निवासी परिजन ने थाने में उनकी नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, रिपोर्ट पर थाना कोनी में धारा-363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर अपहृता बालिका को बरामद करने हेतु आदेशित किया गया, जिस पर थाना प्रभारी कोनी उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में अपहृता बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, जो विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण का आरोपी अपहृता बालिका को लेकर बिलासपुर से सेन्दरी आने वाला है, सूचना पर पुलिस टीम बिलासाताल कोनी में रवाना किया गया, जहाँ मुखबिर सूचना के आधार पर अपहृता बालिका को आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू के कब्जे से बरामद कर थाना लाया गया, पूछताछ पर पीड़िता बालिका द्वारा आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू द्वारा पीड़िता को नाबालिग होना जानते हुए पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले जाना एवं रायपुर में किराये का मकान लेकर लगातार शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाना बताई, जिस पर आरोपी साहिल सुनहले उर्फ नानू को धारा-363, 366, 376(2)(ढ) भादवि, 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत