बिलासपुर

बिलासपुर:- सूदखोर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…..आरोपी से 19 मोटरसायकल जब्त,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र में अवैध रूप से सूद पर पैसे देकर आम लोगों को प्रताड़ित करने वाले एक सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी महेश कुमार डहरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम परसाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 19 नग मोटर सायकल बरामद की गई हैं, जिन्हें वह गिरवी रखवाकर ब्याज वसूल करता था। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब पंधी थाना सीपत निवासी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसे पैसों की आवश्यकता पर आरोपी से संपर्क कर उधारी ली थी। इसके बदले उसने अपनी मोटरसायकल CG 10 AY 8098 गिरवी रख दी थी। ब्याज के नाम पर 5% वसूली करने वाला आरोपी, एक माह भी पूरा नहीं होने पर पैसे और दस्तावेज की मांग कर धमकी देने लगा।

डर के कारण प्रार्थी ने 400 रुपए ब्याज और गाड़ी के कागज आरोपी के पास छोड़ दिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की जिसमें सामने आया कि वह क्षेत्र में कई लोगों को बिना वैध लाइसेंस के उधारी देकर उनके वाहन गिरवी रखता था। आरोपी के बाड़ी से 19 मोटर सायकल बरामद की गईं। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...