बिलासपुर

स्कूटी सवार शिक्षिका को लालखदान के पास पिकअप ने रौंदा….गंभीर चोट लगने से हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उसलापुर से स्कूटी में दर्रीघाट स्कूल जा रही शिक्षिका को सामने से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उसलापुर निवासी रीता सिदार दर्रीघाट स्कूल में शिक्षिका है, जो सुबह स्कूटी क्रमांक CG10AQ3573 में उसलापुर से पढ़ाने दर्रीघाट स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में लालखदान गायत्री मंदिर के पास मस्तूरी की ओर से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप क्रमांक CG11AA7913 ने उन्हें सामने से अपनी चपेट में ले लिया,


जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षिका को सिर और पैर में गंभीर चोट लगी, जिसे मौके पर मौजूद आस पास के लोगों ने तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया,

घटना की सूचना पर तोरवा पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है, वही मृतिका के परिजनों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा