मुंगेली

मुंगेली में मुख्यमंत्री बघेल करेंगे 30 करोड़ की जल आवर्धन योजना का शिलान्यास, होगा नागरिक अभिनंदन

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली में पेयजल आपूर्ति के लिए 30 करोड़ की जल आवर्धन योजना का भूमि पूजन करने और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किए जाने पर अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अगस्त को मुंगेली आएंगे। स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन के कंधे पर है साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं का वितरण और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीय कृषि उपज मंडी में आम सभा को संबोधित करेंगे और 30 करोड़ की लागत से तैयार पेयजल आपूर्ति के लिए जल आवर्धन योजना का भूमि पूजन करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी काफी उत्साहित है। मुख्यमंत्री के मुंगेली दौरे और सभा से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन और जिम्मेदारियो के बंटवारे को लेकर सिलसिलेवार बैठके ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के 1 दिन पूर्व कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने , प्रशासन के आला अधिकारियों समेत मौके का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।किसानों और मुंगेली नगर के नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने वाली जल आवर्धन योजना के भूमि पूजन को लेकर पुरे मुंगेली में उत्साह का माहौल है।साथ ही इसे मुंगेली के विकास पथ पर एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे मुंगेली को इस 30 करोड़ की जल आवर्धन योजना की सौगात देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली पहुंचेंगे । 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की पिछड़ा वर्ग के लिए 27% आरक्षण की घोषणा की थी इससे प्रदेश के बहुसंख्यक पिछड़ा वर्ग में उत्साह का माहौल है जिनके द्वारा मुंगेली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा अभिनंदन समारोह और मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों की सूची तैयार कर ली गई है । जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुंगेली प्रवास और तय कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इस दौरान दूरदराज से भी हजारों नागरिक मुख्यमंत्री की सभा में उन्हें सुनने पहुंचेंगे उनके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्था की गई है बारिश के मौसम को देखते हुए संभावित बारिश होने की स्थिति से निपटने की भी व्यवस्था जिला प्रशासन और कांग्रेस कमेटी ने की है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,