कोटा

शादी कार्यक्रम में गाली गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार…. कोटा पुलिस की कार्रवाई

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – वैवाहिक कार्यक्रम में गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंगोरी निवासी किशन यादव की शादी का कार्यक्रम 19 अप्रैल को चल रहा था। जहा गोबरीपाठ निवासी किशन यादव और खुशाल उर्फ चिंटू उनके साथी वहा जाकर गाली गलौच करने लगे। इसी बीच उन्हे मना करने के लिए विशाल यादव वहा पहुंचा। जिसपर आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे विशाल यादव को गंभीर चोट आई थी। जिसे कोटा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया जहां गंभीर अवस्था के मद्देनजर सिम्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था इधर घटना की शिकायत प्रार्थी ने कोटा थाने में दर्ज कराई थी जिस पर कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे जिसकी तलाश स्थानी पुलिस कर रही थी इसी बीच पुलिस के उनके ठिकाने की सूचना मिली जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उनि हेतराम सिदार, श्यामलाल गढ़ेवाल, सउनि चंदन कोराम, प्र.आर. नीलाकर सेठ, आरक्षक भोप साहू, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, आशीष वस्त्रकार, श्याम लाल सोनवानी, का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...