बिलासपुर

निजात अभियान :- विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला पुलिस का अभियान…पकड़े गए 4 अवैध शराब कारोबारी 135 पाव शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिसमे चार आरोपियों के कब्जे से 135 पाव देशी शराब बरामद किया गया है। पहला मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बीनौरीडीह की ओर से एक व्यक्ति अवैध शराब परिवहन कर रहा है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की जहां हीरो पैशन प्रो मोसा क्रमांक सीजी 11 बी ई 1026 में दीपक बंजारे सवार था। जिसके कब्जे से पुलिस ने 45 नग देशी शराब बरामद किया है। इसी तरह बिल्हा पुलिस को सूचना मिली की ग्राम हथनी पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जिस पर थाना बिल्हा पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर बरतोरी निवासी आरोपी गोपी यादव को पकड़ा।

जिसके कब्जे से पुलिस ने 40 पाव देशी शराब बरामद किया है। वही सिरगिट्टी पुलिस को भी इसी बीच सूचना मिली की धूमा चौक के पास से स्कूटी एक्टीवा क्रमांक सीजी10 बी.डी. 2095 मे दो व्यक्ति अवैध शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहे है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ धूमा निवासी शिवा पटेल और निर्मल कुमार स्कूटी क्रमांक सीजी10 बी.डी. 2095 में सवार पहुंचे थे।

जिनके कब्जे से पुलिस ने 50 पाव देशी शराब बरामद किया है। सभी मामले में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार