बिलासपुर

बेख़ौफ़ चोर…अकेले घर में सो रहे व्यक्ति की मौजूदगी में साढ़े तीन लाख की चोरी की घटना, एक लाख नगदी सहित सोने चांदी के जेवर पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात अज्ञात चोरो ने सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाफा के एक घर को अपना निशाना बनाया है। जहाँ दबे पांव घुसकर चोरो ने 3 लाख 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ताज्जूब की बात यह की जब घर में चोरी की घटना हुई तो वहां परिवार का एक सदस्य सोया हुआ था। लेकिन उसे चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। इधर मामले में सोमवार को हाफा निवासी प्रार्थी अजय कुमार मिश्रा ने सकरी थाने में घटना की शिकायत करते हुए बताया कि वह परिवार सहित भतीजा संदीप मिश्रा के साथ उक्त घर में रहता है। उनके परिवार के बाकि सदस्य 20 अप्रैल से अयोध्या गए हुए है। जहां प्रार्थी अजय कुमार मिश्रा घर में अकेले रह रहा था। रविवार रात प्रार्थी खाना खाने के बाद सोने चला गया था इसी बीच सुबह 4:00 बजे सो कर उठा तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है और घर का मेन दरवाजा बाहर से बंद है प्रार्थी ने देखा कि घर अलमारी घर के बाहर खुला हुआ पड़ा है वही जब घर की प्रार्थी ने तलाशी ली तो घर में रखें सोने का 02 नग मंगलसुत्र,

सोने के तीन जोडी टाप्स, सोने के एक नग अंगुठी कुल 04 तोला तथा तीन जोडी चांदी का पायल, 10 जोडी चांदी का कंगन, 05 जोडी चांदी का बीछीया, 13 नग चांदी का सिक्का कुल 96 तोला, सोने चांदी के जेवर कुल किमती करीबन 2,50,000 रूपये सहित ₹100000 नगदी रकम घर से गायब थे राशि के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे की चिटकिनी खोलकर घर में प्रवेश कर घर में 3.5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है बहरहाल इस पूरे मामले में सकरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...