मस्तूरी

टोनही होने का आरोप लगा वृद्ध महिला के साथ हैवानों जैसी हरकत…आधी रात मारपीट कर, लोहे के सलाखों से जलाया गया, फिर मरा हुआ समझ कर फेंक दिया झाड़ियों में, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में एक वृद्ध महिला को टोना टोटका के शक में पड़ोसी ने मारपीट कर आग के हवाले कर दिया जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, वही गंभीर हालत में उसे बिलासपुर स्थित सिम्स में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदौरा में बीती रात 11: 30 बजे के आसपास भूरी बाई सोनवानी पति स्व. लक्ष्मण सोनवानी अपने घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले केजाउ राठौर अपने अन्य साथियों के साथ भूरी बाई की घर पहुंचा और आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया, जैसे ही दरवाजा खुला सभी उसे उठा अपने घर ले गए, जिससे बाद उसके साथ मारपीट कर किसी लोहे नुमा औजार से गर्म कर उसके शरीर के विभिन्न अंगों को दागा गया है। जिसके बाद वृद्ध महिला गंभीर होकर बेहोश हो गई जिसे मरा हुआ समझ उक्त लोगो ने अपने घर के दीवाल के पीछे फेक दिया था। जिसकी सूचना अन्य परिजनों एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगो को हुई तब उक्त वृद्ध महिला को ढूंढते हुए परिजन बाहर निकले, जहाँ केजाऊं राठौर के घर के पास महिला अंधेरे में पड़ी दर्द से कराह रही थी वही पहने कपड़े भी जले हुए थे। जिसके बाद परिजनों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने वृद्ध महिला को तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने से बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। जहां वृद्ध महिला का इलाज किया रहा है। वही मस्तूरी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना के समय साथ में बैगा भी थे

मामले में परिजनों ने आरोप लगाया की जिस वक्त महिला को घर से उठाकर ले गए उस वक्त गांव के ही केजाऊ राठौर के साथ दो बैगा और अन्य लोग भी साथ में थे जिन्होंने महिला के साथ इतनी क्रूरता की और उसे जलाया गया है।

3 दिन पूर्व भी पीड़ित महिला को धमका चुके है आरोपी

महिला के परिजनों ने मीडिया को बताया की उक्त केजाऊ राठौर 3 दिन से महिला के घर पास आकर गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देता था। लेकिन वृद्ध महिला और उसके परिजनों ने इस घटना को अनदेखा कर दिया था, जिसने बीती रात इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...