बिलासपुर

शादी घर में पसरा मातम…सड़क किनारे खेल रहे 2 बच्चों को तेज रफ्तार कार ने लिया चपेट में, 1 बच्चे की मौत दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रहे 2 बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है वही 8 वर्षीय दूसरा बच्चा गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र के हांफा में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए दो मासूम तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इससे घायल एक बालक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मरच्यूरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पीएम कराया जाएगा। सकरी के बटालियन रोड में रहने वाले संतोष सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करते हैं।

हांफा में उनकी बहन का ससुराल है। शनिवार को उन्होंने अपनी पत्नी निर्मला और बेटे राघव 6 वर्ष को बहन के घर हो रहे शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका बेटा राघव और ग्राम खैरा में रहने वाली बहन का बेटा अनिक 8 वर्ष घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उसलापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने राघव और अनिक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बच्चों को गंभीर चोटे आई। घायल दोनों बच्चों को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने राघव को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है। वहीं, घायल अनिक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार