सीपत

एनटीपीसी सीपत में GEM 2025 कार्यशाला का आयोजन…कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया शुभारंभ,

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य आस-पास के आठ गांवों की 45 बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, जीवन कौशल प्रशिक्षण और मेंटरशिप के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस कार्यशाला का उद्घाटन संजय अग्रवाल, आईएएस, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय कृष्ण पाण्डेय , कार्यकारी निदेशक, सभी महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षगण,

संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के सदस्य तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व GEM प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत उत्साही सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “एनटीपीसी इन बालिकाओं को बड़े सपने देखने का अवसर प्रदान कर रहा है। GEM जैसे कार्यक्रम मानव संसाधन निर्माण और देश की क्षमता को उजागर करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” उन्होंने GEM प्रतिभागियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और एनटीपीसी सीपत द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में और अधिक पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने संबोधन में विजय कृष्ण पांडे ने कहा, “एक बालिका को शिक्षित करना पीढ़ियों को सशक्त बनाना है। GEM केवल व्यक्तियों को ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को मजबूत कर रहा है।” इस एक महीने की आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा, योग, स्वच्छता, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान, कला और प्रदर्शन कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2025 एनटीपीसी सीपत की समावेशी और दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...