बिलासपुर

5 लाख 60 हजार रुपए के 8 किलो चांदी के जेवर बरामद…उड़ीसा से चोरी कर शहर में बेचने की फिराक में थी महिला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी के जेवर बेचने के फिराक में घूम रही महिला को कोनी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 8 किलो चांदी बरामद की गई है। जिसकी कीमत 5 लाख 60 हजार रूपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक महिला चोरी के चांदी के जेवर अपने कब्जे में रखकर बिक्री हेतु गतौरी तालाब के पास ग्राहक तलाश कर रही है। जिसपर पुलिस ने तत्काल टीम मौके के लिए रवाना की। जहाँ कस्तूरबा नगर निवासी पुन्नी बाई लोनिया संदिग्ध हालात में मिली जिसके कब्जे से पुलिस ने एक नीले रंग के बैग में 38 नग चांदी के पायल बरामद की। उक्त पायल के बारे में आरोपी महिला पुलिस को गोलमोल जवाब देती रही। जब पुलिस ने महिला के घर में छापा मारा तो कस्तूरबा नगर में स्थित मकान के कमरा से 40 नग चांदी के पायल और बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से कुल 78 नग पायल जब्त किया है जिसकी कीमत 5 लाख 60 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने उक्त जेवर को 5 माह पूर्व उड़ीसा से चोरी करना बताया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्र.आर.अजय चौरसिया, आर.प्रकाश तिवारी, महादेव कुजुर, समारु लकड़ा, म.आर.शारदा कतलम, सुरेखा कुर्रे, आर. विनीत कोसले सूरज कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...