मस्तूरी

खेत में सब्जी तोड़ रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर भागे बाइक सवार…अज्ञात लुटरों की तलाश में जुटी पुलिस

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में घर के पास ही मेनरोड में अपने खेत मे सब्जियां तोड़ रही महिला से अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने सोने के मंगलसूत्र की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार दोपहर 12 से 1 बजे की है जब पीड़िता जुगा बाई बघेल अपने खेत में सब्जियां तोड़ रही थी तभी एक बाइक में 2 लोग खेत के पास रुके जिनमें से एक युवक पीड़िता के पास आया और मोबाईल में एक महिला का फोटो दिखाकर पूछे कि इस महिला को जानते हो क्या, इसी बीच पीड़िता कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी लुटरे ने उनके गले से 7 ग्राम वजनी मंगलसूत्र को झपटकर भागने लगा महिला चिल्लाने लगी तब तक दोनों लुटेरे बाइक से दर्रीघाट की ओर भाग निकले, महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा स्कूटी लेकर लुटेरों के पीछे गया लेकिन उनका कुछ पता नही चला, मामले में पीड़िता ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने दो अज्ञात लड़को के खिलाफ धारा 392-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा