कोटाछत्तीसगढ़

अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन बच्चों के बीच बन गए बच्चे

कलेक्टर डॉ. अलंग ने एमटीसी वार्ड, सोनोग्राफी, ड्रग स्टोर सहित वार्डों का लिया जायजा और चिकित्सा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कोटा नगरपंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिलासपुर कलेक्टर डॉ संजय अलंग अचानक पहुंच गए
वहीँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्टाफकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. अलंग ने एमटीसी वार्ड, सोनोग्राफी, ड्रग स्टोर सहित वार्डों का जायजा लिया और चिकित्सा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही रोगियों के प्रति अच्छा व्यवहार एवं मीठा बोलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यक्ति दुख तकलीफों को लेकर आता है, उनके प्रति व्यवहार उनकी दुख तकलीफों में मरहम का कार्य करता है।

वहीँ दिशा निर्देश के बाद कोटा जनपद पंचायत के ग्रामपंचायत करगीकला,मे प्रधानमंत्री आवास का भी निरीक्षण उन्होंने किया।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करगीकला में जहाँ सवरा जनजाति जाती के ग्रामीणों से रोजगार को लेकर भी चर्चा की जहाँ मुर्गी पालन, सुवर पालन,या गाय पालन को लेकर रोजगार करने की जानकारी ग्रामीणों को दी,
वहीँ औचक निरीक्षण कर ग्राम पंचायत करगी कला में स्थित विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का भी जायजा लिया। वही छोटे-छोटे बच्चों से भी रूबरू हुए और बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली जिसके बाद बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई

आपको बता दें कि करगीकला में संवरा जाति के उन बच्चों की जिंदगी सँवारी जा रही है जिन की पहली पीढ़ी सांपों को दिखाकर अपना जीवन निर्वाह कर रही थी। यहां आवासीय स्कूल में बच्चों को मुफ्त शिक्षा और भोजन आदि देकर उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया गया है। बच्चों में आए बदलाव को देख कर कलेक्टर भी अचंभित हुए और उनके बीच घुल मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...