बिलासपुर

निजात अभियान :- अलग अलग मामलों में पकड़े गए 3 आरोपी…कब्जे से 67 लीटर अवैध शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– निजात अभियान के तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्र से 67 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी अशोकनगर डीएलएस कॉलेज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है जिस पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी जहां अशोक नगर निवासी संतोष साहू  मौजूद था जिनके कब्जे से पुलिस ने 25 लीटर शराब बरामद किया है

इसी तरह कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना पर ग्राम निरतु और सेमरतल में दबिश दी। जहा निरतू निवासी चिन्ताराम सूर्यवंशी के कब्जे से पुलिस को 22 लीटर कच्ची शराब और सेमरताल निवासी देवी प्रसाद सूर्यवंशी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। तीनो मामले में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर व्यधानिक कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...