कोटा

पत्थर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार…. गाली गलौच से क्षुब्ध होकर आरोपी ने की थी हत्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की घर मे घुसकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी, मामले में जांच में जुटी पुलिस ने 72 घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को मानपुर निवासी बुजुर्ग महिला रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत उम्र 65 साल की खून से लथपथ लाश उसके घर के आंगन में मिली थी, जिसे पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था। मामले में मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू की और आस पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नही मिल रहा था, इसी दौरान पुलिस आस पास के संदेहियों पर निगाह बनाये हुए थे, जिन्हें संदेही भागबली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल की गतिविधियों के बारे में पता चला जो डॉग स्क्वायड के कहा कहा आने की जानकारी जुटा रहा था, पुलिस ने उसे संदेही मानकर उसकी तलाश की जो पास ही जंगल मे मिला,

जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबुल किया और बताया कि मृतिका रूपा जगत उससे शराब मंगा रही थी, नही लाने पर बहुत गाली गलौच करने लगी और अपमानित की थी, जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने शराब पीकर मृतिका को मारने का निर्णय लेकर घर पहुँचा जिसने दीवार फांदकर घर में घुसा और फिर विवाद करते हुए ईंट से मारकर नीचे गिराया फिर पत्थर से वार कर उसने हत्या कर दी, फिर मौके से भाग निकला, मामले में पुलिस ने तमाम सबूत हासिल कर लिए है और आरोपी भागबली को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. हेतराम सिदार, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक संजय कश्यप, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, भोप सिंह, आशीष वस्त्रकार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,